लखनऊ में हल्का कोहरा, दिन में मौसम रहेगा साफ और धूप के साथ

लखनऊ। शहर में सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है, लेकिन दिन के दौरान मौसम साफ और तेज धूप के साथ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।

गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 11.7 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार शाम 4 बजे लखनऊ का AQI 184 दर्ज किया गया, जो यलो जोन में आता है और मध्यम स्तर के प्रदूषण को दर्शाता है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में ठंडी हवाओं की दिशा बदल रही है और प्रदेश के कई इलाकों में आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं। इसी कारण पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *