सपा कार्यालय पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई- ताला लगाकर झंडा हटाया

  • नगर पालिका ने सपा कार्यालय पर ताला जड़ा, नाम मिटाया
  • विरोध पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
  • 35 कार्यकर्ता हिरासत में, जिलाध्यक्ष को पुलिस ने धक्का दिया

पीलीभीत। पीलीभीत में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार सुबह नगर पालिका और भारी पुलिस बल ने सपा के नकटादाना चौराहा स्थित कार्यालय पर ताला जड़ दिया और पार्टी का नाम मिटा दिया। विरोध कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ को पुलिस ने धक्का दिया और मौके से 35 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

सपा कार्यालय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) के सरकारी परिसर में वर्षों से संचालित हो रहा था। प्रशासन ने इसे अवैध कब्जा बताते हुए 16 जून तक का समय देकर नोटिस जारी किया था। तय समय सीमा के बाद बुधवार सुबह कार्रवाई कर दी गई।

7 थानों की फोर्स के साथ कार्रवाई, टकराव की स्थिति बनी

सुबह 7 थानों की पुलिस और PAC की एक कंपनी, यानी 200 से अधिक पुलिसकर्मी कार्यालय को खाली कराने पहुंचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि कार्यालय को लेकर पहले ही नोटिस दिया गया था।

सपा अध्यक्ष बोले- सरकार तानाशाही पर उतर आई है

जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा, “यह अत्याचारी सरकार है। हमारा कार्यालय जबरन खाली कराया गया है। बीजेपी नेताओं के कब्जों की जांच कराकर हम भी जवाब देंगे।”

150 रुपये किराए पर आवंटित था भवन

2005 में नगर पालिका ने इस भवन को सपा को 150 रुपये मासिक किराए पर आवंटित किया था। 2020 में यह आवंटन निरस्त कर दिया गया क्योंकि यह प्रक्रिया नियमों के अनुसार नहीं थी। इसके खिलाफ सपा हाईकोर्ट और फिर सिविल कोर्ट पहुंची, लेकिन अभी तक कोई अंतरिम रोक नहीं लगी।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading