लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसा: 5 वर्षीय अनुराग की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसे में 5 वर्षीय अनुराग की मौत

घायल मां गुड्डी देवी आईसीयू से रेड जोन वार्ड में शिफ्ट, होश में आईं

गुड्डी लगातार अपने बेटे के बारे में पूछ रही हैं

अम्बेडकरनगर/लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में पांच साल के अनुराग की मौत ने परिवार और स्थानीय लोगों को शोक में डुबो दिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां गुड्डी देवी को आईसीयू से रेड जोन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए अभी तक बेटे अनुराग की मौत की जानकारी नहीं दी है।

गुड्डी देवी, जो होश में आने के बाद सबसे पहले अपने दोनों बच्चों के बारे में पूछ रही थीं, बार-बार यह जानना चाहती हैं कि उनका बेटा अनुराग सुरक्षित है या नहीं। डॉक्टरों का कहना है कि मां पर मानसिक सदमे का असर हो सकता है, इसलिए फिलहाल उन्हें सच नहीं बताया गया।

पिता अजय चौधरी ने बेटे अनुराग के शव को नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में दफनाया। अंतिम संस्कार के दौरान पिता और बेटी हिमांशी की आंखों में आंसू छलकते देखे गए। परिवार के करीबी बताते हैं कि हादसे की दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है।

गुड्डी देवी हादसे में अपने दाहिने पैर को खो चुकी हैं और उनकी चोटें गंभीर हैं। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उनके इलाज और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन ने भी हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मृतक अनुराग और घायल बच्चों के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button