लखनऊ में मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बसपा के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने श्रेया यादव नाम की फेसबुक आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करने वाली है।

बैठक के दौरान सामने आया मामला
कैंट विधानसभा अध्यक्ष गंगाराम वर्मा ने कृष्णा नगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 9 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे दामोदर नगर, आलमबाग स्थित कैंट विधानसभा प्रभारी देवेश कुमार गौतम के आवास पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान मोबाइल पर फेसबुक देखते समय उनकी नजर एक आपत्तिजनक पोस्ट पर पड़ी।

तहरीर के अनुसार, यह पोस्ट श्रेया यादव नाम की फेसबुक आईडी से साझा की गई थी, जिसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फेसबुक आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *