लखनऊ कोर्ट को ई-मेल से बम धमकी

लखनऊ। राजधानी स्थित लखनऊ जिला न्यायालय को सोमवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

ई-मेल में 12 IED लगाने का दावा

सुबह करीब 8:38 बजे भेजे गए ई-मेल में दावा किया गया कि न्यायाधीशों के चेंबर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो जल्द ही विस्फोट कर सकते हैं। मेल में दोपहर 12:15 बजे तक कोर्ट परिसर खाली कराने की चेतावनी भी दी गई थी।

ई-मेल ‘सुन्निया दासन’ नाम की एक आउटलुक आईडी से भेजा गया बताया जा रहा है।

ISI और LTTE का उल्लेख

धमकी भरे मेल के अंत में पाकिस्तान ISI और LTTE का नाम लिखा गया है। साथ ही तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू न करने की बात भी कही गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *