लखनऊ में भीषण गर्मी से मिली राहत, पारा 39 डिग्री पर पहुंचा

  • लखनऊ में गर्मी से मिली थोड़ी राहत
  • तेज पूरवा हवा से तापमान में गिरावट
  • अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज

लखनऊ। राजधानी Lucknow में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को थोड़ी राहत देखने को मिली। तेज पूरवा (पूर्वी) हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर 1 बजे शहर का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर मौसम सामान्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, हालांकि शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है।

पिछले दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और सोमवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। इस दौरान आर्द्रता का स्तर भी 67 प्रतिशत अधिकतम और 31 प्रतिशत न्यूनतम दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा की दिशा और बादलों की स्थिति के अनुसार तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button