लखनऊ नगर आयुक्त ने जोन-5 ऑफिस का औचक निरीक्षण

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को जोन-5 ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे तक कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने खुद अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों के नाम के सामने एब्सेंट दर्ज किया। इसके साथ ही एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कई दीवारें जर्जर थीं, प्लास्टर उखड़ रहा था और रख-रखाव कमजोर था। नगर आयुक्त ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि कर्मचारियों और नागरिकों के लिए सुरक्षित व बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद नगर आयुक्त ने जोन-5 की टैक्स वसूली समीक्षा बैठक ली। बैठक में संपत्ति कर की वसूली, बकाया राशि और लंबित म्यूटेशन फाइलों की समीक्षा की गई। गौरव कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए और अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली नगर निगम की आर्थिक मजबूती और शहर के विकास कार्यों के लिए बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button