बजट सत्र से पहले लखनऊ हाई अलर्ट पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। विधानसभा और विधान परिषद परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बजट सत्र के मद्देनज़र विधान भवन और उसके आसपास के इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी प्रकार के अनधिकृत धरना-प्रदर्शन, अव्यवस्था या सुरक्षा में सेंध की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

चार जोन और दस सेक्टर में बांटा गया क्षेत्र
जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे विधान भवन और आसपास के क्षेत्र को चार जोन और दस सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू बनी रहे।

ATS, PAC और कमांडो टीमें तैनात
सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), 11 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), पीएसी और आरआरएफ की छह कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही तीन विशेष कमांडो टीमें (ATS) भी सुरक्षा में लगाई गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एलआईयू की टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button