लखनऊ: महानगर इलाके में सिपाही की पत्नी ने खाई सल्फास की गोली

लखनऊ। राजधानी के महानगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सिपाही की पत्नी ने सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मैनपुरी निवासी विष्णु प्रेमी यादव 32वीं बटालियन, सरोजनीनगर में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह महानगर स्थित 35वीं बटालियन के सरकारी आवास में अपनी पत्नी पंकज उर्फ रूबी यादव (35), बेटे विराट और बेटी गौरी के साथ रहते थे।

परिजनों ने बताया कि पंकज उर्फ रूबी यादव बीते करीब 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वह लंबे समय से डिप्रेशन में रहती थीं। इसी बीच परिवार सरोजनीनगर स्थित 32वीं बटालियन के सरकारी आवास में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था।

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button