लखनऊ में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों की बिजली गुल

लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ बारिश:कई इलाकों की बिजली कटी

लखनऊ : लखनऊ में गुरुवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 4:30 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं। खराब मौसम के चलते शहर के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे, हालांकि करीब 9 बजे बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दिनभर गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। आज अधिकतम नमी 80 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

राहगीरों को हुई परेशानी

सुबह के समय बारिश और तेज हवाओं के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग छाता लेकर निकले तो कुछ लोग बैनर और प्लास्टिक की मदद से खुद को बारिश से बचाते नजर आए।

Hanuman Setu के पास एक कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट तेज हवा के कारण गिर गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button