- 27 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी तक चलेगी
- ट्रेन अब लखनऊ–अयोध्या–वाराणसी के बीच भी रोजाना चलेगी
- लखनऊ से वाराणसी की दूरी 4.5 घंटे में होगी तय
लखनऊ। लखनऊ से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मेरठ सिटी से चलने वाली 22490/22489 वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अब वाराणसी जंक्शन तक बढ़ा दिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त से प्रभावी होगी। इस बदलाव से लखनऊ, अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ के यात्रियों को वाराणसी तक पहुंचने के लिए एक तेज, आधुनिक और आरामदायक ट्रेन सेवा का विकल्प मिल जाएगा।
लखनऊ से वाराणसी तक अब वंदे भारत सेवा
रेलवे के अनुसार, अब यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन (LKO) से अयोध्या धाम (AY) होते हुए वाराणसी जंक्शन (BSB) तक जाएगी। यह रूट विस्तार राजधानी क्षेत्र के साथ-साथ पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।
22490 वंदे भारत: लखनऊ से वाराणसी का नया शेड्यूल
-
लखनऊ जंक्शन से रवाना: दोपहर 1:55 बजे
-
अयोध्या धाम आगमन: 3:55 बजे
-
वाराणसी जंक्शन आगमन: 6:25 बजे
22489 वंदे भारत: वाराणसी से वापसी शेड्यूल
-
वाराणसी से रवाना: सुबह 9:10 बजे
-
अयोध्या आगमन: 11:42 बजे
-
लखनऊ जंक्शन आगमन: 1:50 बजे
-
मेरठ सिटी आगमन: रात 9:05 बजे
रूट विस्तार के बाद कुल दूरी और समय
इस रूट विस्तार के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अब मेरठ सिटी से वाराणसी तक 782.22 किलोमीटर की दूरी करीब 11 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। वहीं, लखनऊ से वाराणसी की 280 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 4.5 घंटे में पूरी करेगी।
इस नई व्यवस्था से व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, खासकर अयोध्या से वाराणसी के बीच यात्रा करने वालों को वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन का सीधा लाभ मिलेगा।








