लखनऊ में अगले 15 दिन रहेंगे गर्म, तापमान 30°C के पार

लखनऊ। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले 15 दिनों तक लखनऊ में तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़त होगी। इससे शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है। फरवरी माह सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ धूप के असर के साथ धूल का प्रभाव भी रहेगा।

रविवार का मौसम

रविवार को सुबह से ही लखनऊ में मौसम साफ रहा। तेज चटक धूप ने सुबह और दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास कराया। मौसम विभाग ने बताया कि आज शहर का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर महसूस होगा।

तापमान और आर्द्रता की जानकारी

रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था। दिनभर अधिकतम आर्द्रता 86% और न्यूनतम आर्द्रता 35% रही।

Related Posts

बाघमऊ में सरकारी जमीन विवाद, तारा सिंह बिष्ट ने लगाया विधायक पर कब्जे का आरोप

बाघमऊ। जिले में सरकारी जमीन पर कथित कब्जा को लेकर एक विवादित ऑडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति खुद को तारा सिंह बिष्ट बता रहा है और सुभासपा विधायक…

Continue reading
भारत-पाक मैच से पहले यूपी में उत्साह, मंत्री ने पाकिस्तान पर कटाक्ष

लखनऊ/कोलंबो। टी-20 वर्ल्ड कप में आज शाम 7 बजे भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होने जा रहा है। इस बीच, संजय निषाद ने क्रिकेट के बहाने पाकिस्तान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *