प्रेम-प्रसंग में लिया खौफनाक कदम

  • युवक और विवाहिता ने एक साथ खाया ज़हर
  • युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
  • मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र में मंगलवार रात प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक और विवाहिता द्वारा जहर खाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवक की मौत हो चुकी है, जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ है, जो दो वर्षों से जारी था।

मृतक की पहचान अर्पित (21) निवासी चिल्लावां, फर्रुखाबाद, सरोजनी नगर के रूप में हुई है। अर्पित का प्लॉट तपोवननगर, आजादनगर में स्थित है, जो उसके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। यहां उसने गाय पाल रखी थी और वह रोजाना गाय को चारा देने आता था। इसी दौरान उसका संपर्क पड़ोसी विवाहिता से हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

फूफा ने दी सूचना, प्लॉट पर मिला अचेत

ये भी पढ़ें-बुलेट नहीं मिली तो बहू को बाल पकड़कर पीटा- स्त्रीधन छीनकर घर से निकाला

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार शाम को भी अर्पित गाय को चारा देने गया था। काफी देर तक लौटकर न आने पर उसके फूफा ने सूचना दी कि अर्पित प्लॉट के पड़ोसी के घर में बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर अर्पित चारपाई पर अचेत अवस्था में मिला, जिसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसी घर से फरार, हत्या की आशंका

अर्पित के परिजनों ने घटना को संदेहास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि प्लॉट के पास रहने वाले पड़ोसी, उसकी पत्नी और उनके परिवार के सभी सदस्य घटना के बाद से फरार हैं और उनके घर पर ताला लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए संबंधित परिवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, प्रेम-प्रसंग की पुष्टि

सरोजनी नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। युवक और महिला दोनों ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। युवक को परिजन अस्पताल ले गए, वहीं महिला को उसका पति किसी अन्य अस्पताल में लेकर गया है। महिला की स्थिति और ठिकाने की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading