लखनऊ में हवा हुई जहरीली: नवंबर में दो दिन AQI सबसे खराब

लखनऊ। राजधानी में वायु प्रदूषण फिर खतरे की रेखा पार कर रहा है। नवंबर महीने में 5 नवंबर और 13 नवंबर को लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे खराब स्तर पर दर्ज किया गया। 5 नवंबर को औसत AQI 254 रहा था, जबकि 13 नवंबर को यह 204 पहुंच गया। दोनों दिन शहर ‘ऑरेंज जोन’ यानी खराब श्रेणी में रहा।

शुक्रवार सुबह भी लखनऊ की हवा सुधार के बजाय खराब श्रेणी में है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में AQI 287, लालबाग में 267 और अलीगंज में 232 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के खतरनाक स्तर की ओर इशारा करता है। वहीं, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 164, कुकरैल 147 और गोमतीनगर 129 के साथ येलो जोन में हैं। छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह 204 रहा।

सुबह धुंध, दिन में तेज धूप

सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही, जबकि बाद में मौसम साफ हो गया। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 12°C के आसपास रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3°C और न्यूनतम 11.4°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 84% और न्यूनतम 30% रही।

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

पश्चिमी हिमालय में हिमपात के बाद चल रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने पूरे राज्य में तापमान गिरा दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार:

  • न्यूनतम तापमान अगले दिनों में 3–5°C तक सामान्य से नीचे जा सकता है।
  • लखनऊ में तापमान 11°C से भी नीचे जा सकता है।
  • दिन का तापमान भी सामान्य से 1–4°C कम रहेगा।

दिन में धूप से राहत मिलेगी, लेकिन देर रात और सुबह के वक्त ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *