
- मई का सबसे ठंडा दिन, पारा 28°C
- 5 साल का रिकॉर्ड टूटा
- 16 मिमी बारिश से बदला मौसम
- आज फिर 31°C तक जा सकता है तापमान
लखनऊ। राजधानी में मौसम ने ऐसा करवट ली कि मंगलवार (5 मई) को मई महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज हो गया। Lucknow में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले साल 2021 में 29 मई को 27.8°C तापमान दर्ज हुआ था।
बारिश और बादलों से गिरी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- अधिकतम नमी: 91%
- न्यूनतम नमी: 66%
बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई और मौसम सुहावना बना रहा।
सामान्य से काफी कम रहा तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।
इस अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
आज फिर बढ़ेगी गर्मी
बुधवार सुबह से तेज धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 31°C के पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहेगा।









