- विद्यार्थी मार्केट में दो दुकानदारों के बीच हुआ था विवाद
- सोमवार रात करीब आठ बजे मौके पर पहुंचे विधायक महेश त्रिवेदी
- गाली-गलौज और धमकी की जानकारी पर जताई नाराजगी
- व्यापारियों से मिल-जुलकर और ईमानदारी से कारोबार करने की अपील
कानपुर। किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक बयान चर्चा में है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह गोविंद नगर की विद्यार्थी मार्केट में दो दुकानदारों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इस दौरान गाली-गलौज और धमकी की जानकारी मिलने पर विधायक नाराज हो गए।
गाली देने वालों को दी कड़ी चेतावनी
विधायक महेश त्रिवेदी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “किसी ने गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे… इतना बाराहां कौन हो गया कि जो गाली देगा। किसी के भी माई के लाल का हाथ हो, उसकी ऐसी की तैसी। पाप बढ़ने नहीं देंगे।”
उनके इस बयान के बाद बाजार में विवाद के दौरान दी गई धमकी और गाली-गलौज का मामला चर्चा में आ गया।
व्यापारियों को दी नसीहत
विधायक ने व्यापारियों से मिल-जुलकर रहने और बाजार में ईमानदारी से कारोबार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाजार में गलत काम करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह दुकानदारों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे।









