पुलिस मुठभेड़ में बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबेडकरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जैतपुर क्षेत्र में हुई राजकमल यादव उर्फ बंटी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सत्येंद्र यादव उर्फ छोटू पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी भियांव भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से देशी पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

रुपयों के लेनदेन में रची गई थी हत्या की साजिश

छह नवंबर 2025 को ग्राम हांसापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ निवासी तारा यादव ने अपने पुत्र राजकमल यादव उर्फ बंटी की हत्या के संबंध में थाना जैतपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में काली प्रसाद जायसवाल, राम सिंह उर्फ बड़े टिल्लू, अवनीश यादव और पंकज गिरी पर रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर थाना जैतपुर में तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जैतपुर, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 9 नवंबर को नामजद अभियुक्त अवनीश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश में तीन और नामों का खुलासा किया—प्रदीप यादव, शिवम कुमार और सत्येंद्र यादव उर्फ छोटू।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

उसी दिन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सत्येंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्येंद्र यादव के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *