- अंबेडकरनगर में विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- आलोक दत्त उपाध्याय बने नए जिला विकास अधिकारी (DDO)
- सुरेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति डिप्टी कमिश्नर स्वतः रोजगार पद पर
अंबेंडकरनगर। शासन ने ट्रांसफर सत्र के अंतर्गत जिले के विकास विभाग में अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए जिला विकास अधिकारी (डीडीओ), जिला पंचायतराज अधिकारी और एक खंड विकास अधिकारी के पदों पर नई तैनातियों की घोषणा की है। इससे जिले की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में नई गति आने की संभावना है।
आलोक दत्त उपाध्याय बने अम्बेडकरनगर के नए डीडीओ
उपाध्याय के पास क्षेत्रीय विकास कार्यों का ठोस अनुभव है। उनके नेतृत्व में अब जिले की विकास परियोजनाओं की रफ्तार और निगरानी प्रणाली को सशक्त किए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर स्वतः रोजगार के पद पर सुरेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती
अब सुरेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ग्रामीण स्वरोजगार मिशनों को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है। उनकी तैनाती के साथ स्वरोजगार योजनाओं का क्षेत्रीय निष्पादन और समीक्षा सुदृढ़ होने की संभावना है।








