जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली, थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। इस क्रम में कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को पुलिस लाइन और विशेष शाखाओं में तैनात किया गया है।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। साइबर थाने की जिम्मेदारी अब पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रंथा सिंह यादव को सौंपी गई है। इसके साथ ही साइबर थाने में निरीक्षक हीरालाल यादव, उपनिरीक्षक यादवेंद्र सोनकर और उपनिरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह को तैनाती दी गई है।

कोतवाली और थानों के प्रभार में बदलाव
जलालपुर कोतवाली के निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को जहांगीरगंज का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जहांगीरगंज में तैनात अजय प्रताप यादव को जलालपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हंसवर के निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह को भीटी थाने का प्रभारी बनाया गया है। भीटी थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय को एसपी वाचक की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से एसआइ अभिनेष कुमार को हंसवर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय को आलापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं आलापुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कटका, टांडा और चौकी स्तर पर परिवर्तन
कटका प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को एएसपी पश्चिमी का वाचक बनाया गया है। कटका थाने की जिम्मेदारी थाने में तैनात एसआइ अवधेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है। उपनिरीक्षक उस्मान गनी को भी कटका थाने में तैनाती दी गई है।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *