Mamata Banerjee फिर पहुंचीं कोर्ट

सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर में लगे ‘बुआ चोर-भतीजे चोर’ के नारे

  • TMC कार्यकर्ताओं पर हमले और आगजनी का मुद्दा उठाया
  • कोर्ट से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
  • सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर में लगे नारे

कोलकाता। Mamata Banerjee एक बार फिर काला कोट पहनकर अदालत में दलीलें देती नजर आईं। गुरुवार को वह Calcutta High Court में चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान पेश हुईं।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश Sujoy Paul और न्यायमूर्ति Parthasarathi Sen की खंडपीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने अदालत को बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है।

बुलडोजर कार्रवाई और FIR दर्ज न होने का आरोप

Mamata Banerjee ने कोर्ट में कहा कि कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई की गई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस FIR दर्ज करने की अनुमति नहीं दे रही है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले, आगजनी और हत्या जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए अदालत से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कोर्ट रूम के बाहर लगे नारे

सुनवाई समाप्त होने के बाद जब ममता बनर्जी कोर्ट रूम से बाहर निकलीं, तब कोर्ट परिसर के गलियारों में मौजूद वकीलों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने “बुआ चोर-भतीजे चोर” के नारे भी लगाए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button