मोदी से बुधवार को होगी ममता की मुलाकात

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

इस मुलाकात के दौरान सुश्री बनर्जी पश्चिम बंगाल से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर श्री मोदी से चर्चा करेंगी। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ त्रिपुरा में हाल में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं से संबंधित मुद्दों को वह प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उठा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी सोमवार से यहाँ पर तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकातें कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button