राहुल गांधी ने जर्मनी में कहा, मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्था की रीढ़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जर्मनी में कहा कि मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश भारत में यह गिरावट की ओर है। उन्होंने कहा कि विकास को तेज करने के लिए देश को ज्यादा उत्पादन करना और मैन्युफैक्चरिंग का इकोसिस्टम बनाना होगा।

राहुल गांधी प्रोग्रेसिव एलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर जर्मनी पहुंचे हैं। यह एलायंस दुनियाभर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का एक प्रमुख समूह है।

दौरान, राहुल गांधी ने म्यूनिख स्थित BMW के मुख्यालय का दौरा किया और विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों की जानकारी ली। आज देर रात वे बर्लिन में IOC कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह राहुल गांधी का पिछले 6 महीनों में चौथा विदेश दौरा है। वे 19 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे। उनका दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब देश में संसद का शीतकालीन सत्र (1 से 19 दिसंबर) चल रहा है। इसके कारण भाजपा ने राहुल के दौरे पर सवाल भी उठाए थे।

इससे पहले, जुलाई से सितंबर के बीच राहुल गांधी लंदन, मलेशिया और ब्राजील-कोलंबिया की यात्रा पर गए थे।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *