मथुरा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रस्तावित कारसेवा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब कारसेवा 6 दिसंबर को किए जाने की घोषणा की गई है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शनिवार शाम कारसेवा स्थगित किए जाने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और सावन के पवित्र महीने को देखते हुए कारसेवा फिलहाल स्थगित की गई है। उनके मुताबिक, इस दौरान कारसेवा से सावन के माहौल पर असर पड़ सकता है।
हालांकि, रविवार सुबह करीब 10 बजे से चित्रगुप्त पीठ आश्रम में मंदिर निर्माण के लिए लाई गई शिलाओं का हवन-पूजन शुरू हुआ। गुलाबी पत्थर की ये शिलाएं राजस्थान से लाई गई हैं। दोपहर करीब 12 बजे साधु-संतों ने बैठक कर कारसेवा की नई तारीख को लेकर चर्चा की।









