लखनऊ में मौलाना कल्बे जव्वाद के गनर को जान से मारने की धमकी

मौलाना कल्बे जव्वाद के गनर को जान से मारने की धमकी

चौक कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गनर की बाइक में तोड़फोड़, सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप

लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के अंगरक्षक हसन मेहंदी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। हसन मेहंदी ने चौक कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनका बाइक तोड़फोड़ का शिकार हुआ और उन्हें सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई।

पीड़ित ने कहा कि बाइक को हुसैनी टाइगर ऑफिस के पास खड़ी करने के बाद लौटकर देखा तो उसमें तोड़फोड़ की गई थी। जब उन्होंने आरोपी नकी हुसैन से इसका कारण पूछा, तो उसने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह पुलिस से नहीं डरता और उसकी सत्ता में पहुंच है।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा, “जब हमारा अंगरक्षक ही सुरक्षित नहीं है तो हमारी सुरक्षा कौन करेगा।” उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि हमला करने वाला व्यक्ति एक हिस्ट्रीशीटर है और अब तक बाहर घूम रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button