कानपुर में रुपए के लालच में किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट ICU में

कानपुर। कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ MBA स्टूडेंट आयुष रुपए के लालच में अपनी किडनी बेच बैठा। मामले का खुलासा तब हुआ जब किडनी निकालने के बाद पैसे नहीं मिले और आयुष ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल वह हैलट अस्पताल के ICU में भर्ती है और उसकी तबीयत पूरी तरह से सामान्य नहीं है।

परिजनों से छुपाई बात

पुलिस ने आयुष से कहा कि वह अपनी परिजनों को पूरी बात बताए। इसके जवाब में आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा और कहा, “सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था।

गर्लफ्रेंड ने दिलासा दी

इसके बाद आयुष ने पुलिस से अपनी गर्लफ्रेंड (बिहार के बेगूसराय से) से बात कराई। वह कानपुर पहुंची और आयुष को देखते ही उसकी आंखों से आंसू निकल आए। फूट-फूटकर रोते हुए उसने कहा, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।” गर्लफ्रेंड ने उसका सिर पकड़कर उसे सांत्वना दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस किडनी गैंग से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही गैंग के चार फरार डॉक्टरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। एक टीम मेरठ रवाना हुई, जहां से पुलिस को जरूरी इनपुट मिले हैं।

Related Posts

औरैया में पांडु नदी पुल के पास युवक का शव मिला, प्रेम प्रसंग की आशंका

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में पांडु नदी पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया…

Continue reading
गोरखपुर में छत पर टहल रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर के दोस्त पर आरोप

गोरखपुर में देवर के दोस्त ने बुधवार शाम 5 बजे भाभी की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *