महावीर जयंती पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर मीट, मछली और मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत तीर्थंकर महावीर के जन्म कल्याणक के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस दिन प्रदेश की सभी पशुवधशालाओं में पशु वध पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री भी प्रतिबंधित की गई है।

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ संतोष पाल ने जानकारी दी कि 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस, मछली और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकान खुली पाई गई या सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री होती दिखी, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कानपुर में नवजात की मौत पर हंगामा

कानपुर। कानपुर के रामादेवी चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार देर रात नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर…

Continue reading
कानपुर में जर्जर मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे, सभी सुरक्षित निकाले गए

कानपुर। कानपुर के बेकनगंज इलाके में सोमवार रात एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसा रात करीब 10 बजे के बाद हुआ, जब मकान का बड़ा हिस्सा सड़क और पास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *