मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के लगभग सभी माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी कला के साथ महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों को मेहंदी के माध्यम से हथेलियों पर उकेरकर जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में उत्साह और रचनात्मकता का माहौल देखने को मिला।

जनपद के प्रमुख विद्यालयों में हुआ आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन जिले के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय हाई स्कूलों में किया गया। प्रमुख विद्यालयों में—

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर

राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर

राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया

राजकीय हाई स्कूल बडेपुर

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर, टांडा

राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज

राजकीय हाई स्कूल डिहवा मोहिउद्दीनपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहतीपुर खजूरदीह

राजकीय हाई स्कूल पहतीपुर

सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार

राजकीय हाई स्कूल लखनपुर

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुई कला

राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब, टांडा

आदि विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *