चैम्प्स सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं पर रहा फोकस

  • सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
  • ओएमआर आधारित परीक्षा प्रणाली पर दिया गया जोर
  • विभिन्न वर्गों के प्रतिभाशाली छात्रों को मिला सम्मान

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में चैम्प्स 2026 फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन तौहीदुल मुस्लेमीन ट्रस्ट की ओर से किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अबुतुराब नकवी ने कहा कि चैम्प्स प्रोग्राम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में जीके, साइंस, मैथ्स समेत कई विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित कराई जाती है, ताकि विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही इसकी समझ विकसित हो सके। आज अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाएं ओएमआर आधारित होती हैं, इसलिए बच्चों को इसकी सही जानकारी और अभ्यास होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक परीक्षा प्रणाली और प्रतिस्पर्धा के प्रति जागरूक करना भी है।

छात्रों के भाषण ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम में छात्र अफ्फान शेख और छात्रा सामरा रबाब का भाषण आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। उनके संबोधन को उपस्थित लोगों ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button