₹9.84 करोड़ की लागत से दो इंटर कॉलेजों में बनेगा मिनी स्टेडियम

अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर के युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के दो इंटर कॉलेजों में ₹9.84 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस संबंध में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से जिले के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत दो इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज, अकबरपुर, ब्लॉक अकबरपुर, अंबेडकरनगर — निर्माण लागत ₹4.92 करोड़।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज, खजूरडीह, ब्लॉक कटेहरी, अंबेडकरनगर — निर्माण लागत ₹4.92 करोड़।

इन दोनों परियोजनाओं पर कुल ₹9.84 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन स्टेडियमों में फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि इन मिनी स्टेडियमों के निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए स्थानीय स्तर पर ही उत्कृष्ट आधारभूत संरचना मिलेगी। इससे खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ेगा और जनपद से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *