कानपुर में महिला BLO से बदतमीजी

यूपी में SIR (Special Summary Revision) को लेकर विवाद और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग जिलों से BLO से दुर्व्यवहार, दबाव और अफवाह फैलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

कानपुर: महिला BLO से बदतमीजी, FIR दर्ज

कानपुर के आर्यनगर में महिला BLO शाहिदा परवीन से मोहम्मद नईम नाम के युवक ने बदतमीजी की। आरोप है कि वह लोगों को बरगला रहा था और रोकने पर गाली-गलौज करने लगा। शाहिदा की शिकायत के बाद बेकनगंज थाने में FIR दर्ज हुई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

देवरिया: टीचर BLO गांव-गांव डुगडुगी बजाकर मांग रहे SIR फॉर्म

सलेमपुर (देवरिया) में BLO और कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. आफताब गांव-गांव घूमकर डुगडुगी बजाते हुए कह रहे हैं—
“SIR फॉर्म जमा कर दीजिए, नहीं तो नाम कट जाएगा!”
इस तरीके को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।

मेरठ: दबाव से परेशान होकर BLO ने खाया जहर, ICU में भर्ती

मेरठ में मंगलवार देर रात BLO मोहित चौधरी ने कथित तौर पर जहर खा लिया। उनकी हालत गंभीर है और ICU में इलाज चल रहा है।
पत्नी का आरोप है कि सुपरवाइजर लगातार फोन कर दबाव बना रहे थे और सस्पेंशन की धमकी दे रहे थे।
मोहित सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं और BLO ड्यूटी भी निभा रहे थे।

इटावा में रामगोपाल यादव का हमला—”SIR पर सत्ता की नीयत ठीक नहीं”

सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने इटावा में SIR को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा—

  • “1952 से हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन होता रहा है, लेकिन कभी SIR नहीं हुआ। अचानक इसकी क्या जरूरत पड़ गई?”
  • “दिल्ली में बैठी सत्ता की नीयत ठीक नहीं है। SIR को घुसपैठ का मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।”
  • “जब तक SIR पर संसद में चर्चा नहीं होगी, तब तक सुधार की कोई संभावना नहीं।”

उन्होंने पीएमओ का नाम बदलने को लेकर भी केंद्र पर तंज कसा—
“जो लोग काम नहीं करते, वे सिर्फ नाम बदलने में लगे रहते हैं।”

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *