- लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार के तहत 300 युवाओं को नियुक्ति पत्र
- प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा
- देशभर में 40 स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित, 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को मिशन रोजगार के तहत 300 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और वर्चुअल तरीके से युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि देश का हर युवा हमारी ताकत है।
देशभर में 40 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों में प्रधानमंत्री ने वर्चुअली 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें लखनऊ के 300 युवाओं का भी शामिल होना इस कार्यक्रम की विशेषता रही।
अनुप्रिया पटेल ने किया दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय की राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार सृजन की दिशा में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि मिशन रोजगार की शुरुआत 2022 में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के लक्ष्य के साथ हुई थी, जिसे आज पार कर लिया गया है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मलिहाबाद की विधायक जय देवी, मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार, तथा भारतीय डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राव भी मौजूद रहे। उन्होंने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।








