मिशन शक्ति 5.0 का भव्य शुभारंभ, 1663 थानों में खुले नव स्थापित शक्ति केंद्र

  • मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ किया
  • प्रदेश के 1663 थानों में नए मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन
  • एसओपी पुस्तिकाओं और “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” फोल्डर का विमोचन

अंबेडकरनगर। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “मिशन शक्ति फेज 5.0” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति से जुड़ी एसओपी पुस्तिकाओं और “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” नामक फोल्डर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं सुरक्षित, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होंगी, तभी प्रदेश तेजी से प्रगति करेगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता समेत कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के निर्देश

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक जाकर अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करें। निराश्रित महिला पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई योजना और अन्य योजनाओं के तहत सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading