डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन

अंबेडकरनगर। टांडा विधानसभा के अवसानपुर स्थित डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामबाबू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया।

200 मीटर दौड़ में चमन और नंदनी ने जीते प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चमन मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में नंदनी वर्मा ने यह सम्मान हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की उत्कृष्ट गति और रणनीति ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

400 और 800 मीटर दौड़ में भी हुआ शानदार प्रदर्शन

400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अरूद्व और सुमित मौर्या प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्रतिमा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर सीनियर वर्ग में बालक वर्ग में कृष्णा कनौजिया, प्रशांत कुमार और प्रियांश यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खुशी और प्रतिमा ने इस दौड़ में श्रेष्ठता दिखाई।

1500 मीटर दौड़ में रामविशाल और आयुषी पटेल रहे अव्वल

1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रामविशाल और अंशित यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आयुषी पटेल ने तेज़ गति और धैर्य के साथ प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button