अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बड़ा एक्शन

अम्बेडकरनगर। शहर को जाम, अव्यवस्था और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उप जिला अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासक विशाल शास्वत के नेतृत्व में चली कार्रवाई में फवारा तिराहा, चूना भट्टी, गांधी चौक, दोस्तपुर रोड और पैतीपुर रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। कई स्थानों पर लगी अवैध होल्डिंग्स को भी मौके पर हटाकर जप्त कर लिया गया।

मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटते ही राहत महसूस की शहरवासियों ने

अभियान सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में शुरू हो गया। नगरपालिका टीम ने सड़क किनारे रखी होल्डिंग्स, दुकानों की बढ़ी हुई सीमाओं और अवैध बोर्डों को हटाया। कई जगह व्यापारी स्वयं अपना सामान हटाते दिखे, वहीं कुछ स्थानों पर नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया।

अतिक्रमण हटने के बाद मुख्य मार्गों पर राहत दिखाई दी और यातायात सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई महीनों से सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे जाम की स्थिति सामान्य हो गई थी।

प्रशासक विशाल शास्वत ने कही ये बातें

अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका प्रशासक एवं उप जिला अधिकारी विशाल शास्वत ने कार्रवाई के दौरान स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा—

“शहर की सड़कें और फुटपाथ जनता के लिए हैं, किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं। अतिक्रमण किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा—

“नगर क्षेत्र को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए यह अभियान आवश्यक था। आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार चलेंगे। व्यापारियों और नागरिकों से अपील है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें।”

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *