मुजफ्फरनगर में तीन बच्चों का पिता किन्नर के साथ फरार

पत्नी ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने पति पर किन्नर के साथ संबंध होने और उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति तीन बच्चों को छोड़कर किन्नर के साथ चला गया है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस को पति और किन्नर के बीच कथित संबंधों से जुड़े वीडियो भी दिखाए और जांच में इन्हें उपलब्ध कराने की बात कही।

महिला ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि पति के चले जाने के बाद अब उसके सामने तीन बच्चों की परवरिश और भविष्य की चिंता है। महिला का कहना है कि उसके पास पति और जोया नाम की किन्नर के बीच बातचीत और संबंधों से जुड़े कुछ वीडियो मौजूद हैं। उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उसे और उसके बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है।

छह साल पहले हुई थी शादी

महिला के मुताबिक, करीब छह साल पहले उसकी शादी आर्यपुरी निवासी इस्तिखार बेग के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि घरेलू विवाद के बीच उसे पति के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने इस संबंध का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया।

शादी से पहले से किन्नर से संबंध होने का दावा

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के जोया नाम की किन्नर से शादी से पहले से ही संबंध थे। उसका दावा है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात जारी रही। महिला के मुताबिक, उसका पति कई बार जोया को घर भी लेकर आया। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

महिला ने बताया कि पति और जोया के बीच कथित संबंधों से जुड़े कई वीडियो उसके पास हैं। उसने पुलिस को बताया कि जांच के दौरान वह ये वीडियो उपलब्ध करा सकती है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button