झांसी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की रहस्यमय मौत

झांसी। झांसी मेडिकल कॉलेज में एक MBBS छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र सार्थक खन्ना (22) बुधवार सुबह हॉस्टल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ के निरालानगर निवासी सार्थक खन्ना मेडिकल कॉलेज में 2022 बैच का छात्र था और सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्टल के रूम नंबर 58 में रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह लखनऊ से झांसी लौटा था और अपने कमरे में लाइट न होने के चलते दोस्त युवराज के कमरे (रूम नंबर 60) में सो गया था।

सुबह बालकनी में गया और गिर पड़ा
बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे सार्थक बालकनी में गया था, जहां से वह संदिग्ध हालात में लगभग 25 फीट नीचे गिर गया। साथी छात्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद जब नीचे नजर गई तो देखा कि सार्थक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है।

थर्ड ईयर के छात्र सिद्धार्थ ने बताया कि रात को सार्थक के कमरे में गर्मी बहुत थी, इसलिए वह अपने दोस्त के कमरे में चला गया था। घटना के समय वह रूम नंबर 60 की बालकनी से नीचे गिरा।

हॉस्टल में पसरा मातम, मौके पर खून ही खून
छात्रों ने बताया कि जिस जगह सार्थक गिरा था, वहां चारों ओर खून ही खून फैला था। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading