
- उपराज्यपाल कैलाश नाथन ने दिलाई शपथ
- भाजपा नेता ए नमस्सिवायम और मल्लादी कृष्णा राव बने मंत्री
- NDA गठबंधन को विधानसभा चुनाव में मिली थी 16 सीटें
- लोक भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
N. Rangasamy ने बुधवार को पांचवीं बार Puducherry के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल Kailashnathan ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में Nitin Navin समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रंगासामी के साथ A. Namassivayam और Malladi Krishna Rao ने मंत्री पद की शपथ ली।
ए नमस्सिवायम साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वह गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
गौरतलब है कि 4 मई को घोषित पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटों पर जीत मिली थी, जिसके बाद गठबंधन ने सरकार बनाई।









