नारायण मूर्ति के पोते को मिला करोड़ों का डिविडेंड, उम्र सुनकर चौंक जाएंगे

  • 15 लाख शेयरों की गिफ्ट से शुरू हुई करोड़ों की कमाई

  • 17 महीने की उम्र में बन गए शेयरहोल्डर

  • एक साल में मिल चुके हैं ₹10.65 करोड़

मुंबई। इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र महज 17 महीने की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में शुमार हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में इंफोसिस के शेयर्स पर ₹3.3 करोड़ का डिविडेंड मिला है। इस पूरे वित्त वर्ष में अब तक उन्हें ₹10.65 करोड़ का डिविडेंड मिल चुका है। इससे पहले एकाग्र को ₹7.35 करोड़ का डिविडेंड मिल चुका था।

दादा नारायण मूर्ति ने गिफ्ट किए थे 15 लाख शेयर

पिछले साल एकाग्र को उनके दादा नारायण मूर्ति ने अपनी ही कंपनी इंफोसिस के 15 लाख शेयर गिफ्ट किए थे, जिनकी मौजूदा बाजार वैल्यू लगभग ₹214 करोड़ आंकी जा रही है। इस गिफ्ट के बाद से एकाग्र लगातार शेयरधारकों की लिस्ट में शामिल हैं और कंपनी के मुनाफे का हिस्सा उन्हें डिविडेंड के रूप में मिल रहा है।

FY24 की चौथी तिमाही में ₹4.2 करोड़ मिला था

पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में, एकाग्र को 18 अप्रैल 2024 को ₹4.2 करोड़ का डिविडेंड मिला था। उस वक्त इंफोसिस ने अपने शेयरहोल्डर्स को 28 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का ऐलान किया था।

इस तिमाही में Infosys का ₹22 प्रति शेयर डिविडेंड

Infosys ने 17 अप्रैल 2025 को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने इस दौरान अपने निवेशकों को ₹22 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।

डिविडेंड क्या होता है?

कंपनियां अपने मुनाफे का एक हिस्सा शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में देती हैं। इससे निवेशकों को दो फायदे मिलते हैं— एक तो डिविडेंड के रूप में आय और दूसरा, शेयर की कीमत बढ़ने पर कैपिटल गेन का लाभ।

जानिए कौन हैं एकाग्र

नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति और बहू अपर्णा कृष्णन 10 नवंबर 2023 को माता-पिता बने थे। नारायण मूर्ति ने अपने पोते का नाम ‘एकाग्र’ रखा। एकाग्र के अलावा, नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की दो बेटियां भी हैं— कृष्णा सुनक और अनुष्का सुनक।

Infosys की शुरुआत और नारायण मूर्ति की भूमिका

इंफोसिस की स्थापना नारायण मूर्ति ने 1981 में की थी। वे 2002 तक कंपनी के CEO रहे। इसके बाद 2002 से 2006 तक चेयरमैन रहे। अगस्त 2011 में उन्होंने चेयरमैन एमेरिटस के तौर पर रिटायरमेंट लिया, लेकिन 2013 में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में दोबारा कंपनी से जुड़े। उस वक्त उनके बेटे रोहन मूर्ति उनके एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट थे।Infosys, Narayana Murthy, Ekagra Murthy, Dividend News, Indian Stock Market, Billionaire Baby, Business News, Share Market Update

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading