नवीन जैन के खिलाफ वाल्मीकि समाज की महापंचायत

सार्वजनिक माफी की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

  • वाल्मीकि समाज की महापंचायत
  • सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग
  • विरोध में लगे नारे
  • आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के खिलाफ बुधवार को वाल्मीकि समाज ने सुभाष नगर स्थित वाल्मीकि वाटिका में महापंचायत आयोजित की। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

महापंचायत में लोगों ने हाथों में विरोध के पोस्टर लेकर “भाजपा से बैर नहीं, दलित विरोधी नवीन जैन तेरी खैर नहीं” और “दलित विरोधी नवीन जैन मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि यदि सांसद ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे चौधरी मानसिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज का भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज केवल सांसद नवीन जैन के कथित व्यवहार का विरोध कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button