इल्लीगल सीजन-2 में नजर आयेगी नेहा शर्मा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा वेबसीरीज इल्लीगल सीजन-2 में काम करती नजर आयेगी। रोमांचक कानूनी ड्रामा, पावर-पैक्ड अभिनय और थ्रिलिंग क्लाइमेक्स में इल्लीगल सीरीज-वन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इल्लीगल सीजन-2 में नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा, अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, पारूल गुलाटी, अचिंत कौर और तनुज विरवानी की अहम भूमिका है। इल्लीगल सीजन-2 जल्द ही वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीम होगा।

जॉगरनॉट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित तथा अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित इल्लीगल सीजन-2 के टीजर लांच पर नेहा शर्मा ने कहा,“मैंने हमेशा महसूस किया है कि मुझे रुपहले पर्दे पर निहारिका सिंह के किरदार को निभाते हुए बेहद गर्व का अनुभव होता है, क्यूंकि वो ऐसी महिला है जो अन्याय के खिलाफ खड़े होने से कभी नहीं डरती। मेरा किरदार गलत कामों के खिलाफ खड़े होने के अपने अथक प्रयास को जारी रखेगा।”

पीयूष मिश्रा ने कहा, “इल्लीगल-सीज़न की मनोरंजक कहानी को दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया था क्यूंकि यह अन्याय के खिलाफ लड़ने का एक मजबूत संदेश देता है। इस सीज़न की वापसी से हम उत्साहित हैं क्योंकि मेरे और नेहा के चरित्र के बीच कानून, सत्ता और न्याय का खेल इस बार नए पैमाने पर नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। ”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *