नेविल टाटा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल

मुंबई: टाटा ट्रस्ट्स ने नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे नेविल टाटा (33 साल) को अपने फ्लैगशिप सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में शामिल किया है। ये नियुक्ति 12 नवंबर 2025 से प्रभावी हुई और 3 साल के लिए है। बोर्ड ने नेविल की नियुक्ति को एकमत से मंजूरी दी।

साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन इमेरिटस वेणु श्रीनिवासन को SDTT का ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन पुनः नियुक्त किया गया है। वहीं, भास्कर भट को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। अब SDTT बोर्ड में कुल 7 ट्रस्टी हो गए हैं।

नेविल टाटा की पृष्ठभूमि

  • नेविल टाटा नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे हैं।
  • पहले से JRD टाटा ट्रस्ट, RD टाटा ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हैं।
  • लंदन के बेज बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है।
  • शादी मानसी टाटा से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन हैं।
  • कपल के दो बच्चे हैं – जमशेद और टियाना टाटा
  • मीडिया से दूर रहते हैं, टाटा ग्रुप के पब्लिक इवेंट्स में कम दिखाई देते हैं।

भविष्य की संभावनाएँ

  • जल्द ही नेविल सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के बोर्ड में शामिल हो सकते हैं।
  • SRTT बोर्ड में शामिल होने के बाद वे टाटा संस बोर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो सकते हैं।
  • ये बदलाव टाटा ग्रुप में नेक्स्ट जेनरेशन की एंट्री का संकेत देते हैं।

पिछला बदलाव – मेहली मिस्री का इस्तीफा

  • रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्री ने हाल ही में टाटा ट्रस्ट्स के तीन ट्रस्टों से इस्तीफा दे दिया।
  • इसमें SRTT, SDTT और बाई हीराबाई जे.एन. टाटा नावसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन ट्रस्ट शामिल हैं।
  • मिस्री का कार्यकाल 28 अक्टूबर 2025 को खत्म हुआ था।
  • ट्रस्ट्स में मिस्री के रिअपॉइंटमेंट को लेकर वोटिंग में नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने उनके पुनर्नियुक्ति के खिलाफ वोट किया।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *