न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 रन से हराया

क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और 6 विकेट पर 262 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल मैच के स्टार रहे। उन्होंने 118 गेंदों पर 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। काइल जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कमजोर रही और टीम ने 24 रन तक दो विकेट खो दिए। मैथ्यू फोर्ड ने लगातार गेंदों पर रचिन रविंद्र (4) और विल यंग (0) को आउट कर कीवी टॉप-ऑर्डर हिला दिया। हालांकि इसके बाद डेरिल मिचेल ने डेवोन कॉनवे के साथ 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। कॉनवे 49 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल ने फिर टॉम लाथम के साथ 32 रन और माइकल ब्रेसवेल के साथ 69 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अंतिम ओवरों में मिचेल ने जैक फाउलकेस के साथ मिलकर 24 गेंदों पर 43 रन जोड़े, जिससे टीम की रन गति बढ़ी। फाउलकेस 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में रन रोककर टीम को जीत दिलाई।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *