कानपुर में नवजात शिशु का शव मिला

कानपुर चौबेपुर में नवजात शिशु का शव मिला

शव को कुत्ते ने ब्लॉक कैंपस में नोचा

बच्चे का लिंग और पहचान नहीं हो सकी

कानपुर। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक नवजात शिशु का शव मिला। बच्चे का नाल अभी लगी हुई थी और शव को कुत्ते ने ब्लॉक कैंपस में लेकर जाकर नोचा। लोग घटना देखकर सहम गए। कुत्ते द्वारा नोचने के कारण बच्चे का लिंग और पहचान नहीं की जा सकी।

सूचना पर पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात मृत जन्मा था, उसकी हत्या हुई या उसे जिंदा ही फेंका गया। पुलिस का अनुमान है कि संभवतः लोकलाज के डर से नवजात को जन्म देने के बाद फेंका गया होगा।

चौबेपुर थाना के इंस्पेक्टर आशीष चौबे ने बताया कि पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी अमानवीय हरकत में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को जन्म देने के बाद फेंक देना न केवल अपराध है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार करता है। सरकार द्वारा सुरक्षित प्रसव, गोपनीय डिलीवरी और नवजात संरक्षण की योजनाएं चल रही हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *