सेंसेक्स 82,000 के पार- निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

  • साल की सबसे बड़ी तेजी, सेंसेक्स 82,000 के पार
  • निफ्टी में 800 अंकों की जबरदस्त छलांग
  • सेंसेक्स के 29 शेयरों में तेजी, सिर्फ सन फार्मा फिसला

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद सोमवार, 12 मई को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स 2,500 अंक (3.17%) की उछाल के साथ 82,000 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है। इससे पहले 15 अप्रैल को सेंसेक्स में 1,577 अंक यानी 2.10% की बढ़त दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर हरे निशान पर रहे। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक जैसे 17 शेयरों में 4.5% तक की तेजी रही, वहीं केवल सन फार्मा में 5.5% की गिरावट देखी गई।

निफ्टी में भी उछाल, सेक्टोरल इंडेक्स में जोरदार तेजी

निफ्टी भी 800 अंक (3.24%) की छलांग के साथ 24,800 के स्तर पर पहुंच गया। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंकिंग में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, आईटी में 2.39% और ऑटो सेक्टर में 2.33% की तेजी देखी गई।

मिड-स्मॉल कैप शेयरों में भी दमदार प्रदर्शन

मिड और स्मॉल कैप शेयरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। BSE का स्मॉल-कैप इंडेक्स 1,680 अंक (3.60%) चढ़कर 48,420 पर पहुंच गया। मिड-कैप इंडेक्स में भी 1,170 अंकों (2.80%) की उछाल रही और यह 43,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading