“नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की सख्ती शुरू, 20 बाइकों का हुआ चालान

  • संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
  • पेट्रोल पम्पों पर बड़े बैनर लगाने के निर्देश
  • ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान जारी रहेगा

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एक सितंबर से प्रदेशभर में चल रहे “No Helmet, No Fuel” अभियान के अंतर्गत अम्बेडकर नगर जनपद में प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर क्षेत्र के अयोध्या रोड, टांडा रोड व अन्य शहरी इलाकों के पेट्रोल पम्पों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने पहुंचे 20 दोपहिया वाहन चालकों का मौके पर चालान किया गया।

जन-सुरक्षा के लिए अभियान, हेलमेट न पहनने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल

राज्य सरकार द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करना है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 के तहत दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठी सवारी दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 194 D के अंतर्गत जुर्माना तथा आईपीसी की धारा 188 के तहत छह माह तक की सजा भी हो सकती है।

तीन विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान

दिनांक 02 सितंबर को जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय, यातायात निरीक्षक और यात्री/मालकर अधिकारी की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के कई प्रमुख पेट्रोल पम्पों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उनका तत्काल चालान किया गया। यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा 4, यातायात निरीक्षक द्वारा 6 और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा 11 चालान किए गए। कुल मिलाकर 20 दोपहिया वाहन चालकों को नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading