अंबेडकरनगर में छापेमारी के बाद पांच विक्रेताओं को नोटिस

  • बीएलओ 14 अगस्त से 29 सितंबर तक करेंगे घर-घर सर्वे
  • 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

अंबेडकरनगर। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनियमितताओं की शिकायतों के बाद पांच तहसीलों में गठित विशेष टीमों ने 26 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी कर सात नमूने जांच हेतु लिए और पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

पांच तहसीलों में एक साथ प्रशासन की कार्रवाई
अकबरपुर, भीटी, टांडा, जलालपुर और आलापुर तहसीलों में गठित पांच अलग-अलग टीमों ने संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। तहसील अकबरपुर में सहायक निबंधक सहकारिता व उप कृषि निदेशक की अगुवाई में कार्रवाई हुई। भीटी में जिला प्रोबेशन अधिकारी व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, टांडा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व कृषि अधिकारी, जलालपुर में पूर्ति अधिकारी व कृषि अधिकारी और आलापुर में उद्यान अधिकारी व अपर कृषि अधिकारी की देखरेख में छापे मारे गए।

26 प्रतिष्ठानों पर जांच, सात नमूने लिए गए
संयुक्त निरीक्षण के दौरान 26 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें से सात दुकानों से उर्वरकों के नमूने परीक्षण के लिए लिए गए हैं। अनियमितताओं के आधार पर पांच उर्वरक व्यवसायियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्य से अधिक है उर्वरकों की आपूर्ति
जुलाई माह तक यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी की उपलब्धता निर्धारित लक्ष्यों से अधिक रही है।

यूरिया : लक्ष्य 23,926 मीट्रिक टन, उपलब्धता 29,998 मीट्रिक टन

डीएपी : लक्ष्य 4,709 मीट्रिक टन, उपलब्धता 6,114 मीट्रिक टन

एनपीके : लक्ष्य 1,670 मीट्रिक टन, उपलब्धता 1,706 मीट्रिक टन

एसएसपी : लक्ष्य 10,325 मीट्रिक टन, उपलब्धता 16,389 मीट्रिक टन

एमओपी : लक्ष्य 280 मीट्रिक टन, उपलब्धता 338 मीट्रिक टन

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading