ग्रामीण उद्यमियों को आधुनिक उपकरण और सम्मान प्रदान

10 दिवसीय खादी महोत्सव की शुरुआत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने की

चयनित लाभार्थियों को आधुनिक मशीनरी वितरित

160 से अधिक उद्यमियों ने प्रदर्शनी में अपने उत्पाद रखे

लखनऊ। गोमती नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर और परंपरागत रूप से सूत कातकर की। इस अवसर पर चयनित लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स, विद्युत चालित चाक और पगमिल जैसे आधुनिक उपकरण वितरित किए गए।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खादी महोत्सव केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी सोच की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव के कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाए।

महोत्सव में 160 से अधिक उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर, भदोही की कालीन, अमरोहा के गमछे-सदरी, सीतापुर की दरी और तौलिए, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद, बीकानेरी पापड़, और लखनऊ की रॉयल हनी व लेदर उत्पाद खास आकर्षण रहे।

साथ ही, उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button