लखनऊ में NSUI का प्रदर्शन: चुनाव आयोग का घेराव

  • NSUI का लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय घेराव
  • पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा
  • पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, ईको गार्डन छोड़ा

लखनऊ में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने बुधवार को चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को घसीटकर गाड़ियों में बैठाया और ईको गार्डन पार्क ले जाकर छोड़ा

प्रदर्शनकारियों के आरोप

NSUI नेताओं ने चुनाव आयोग को केंद्र सरकार का कठपुतली बताया और कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उनका आरोप है कि चोरी के वोट से केंद्र सरकार बनी है और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा,
“सोमवार को दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। यह लोकतांत्रिक देश के लिए ठीक नहीं है। संविधान बचाने का समय आ गया है। इसलिए चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया गया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत पेश किए हैं, लेकिन चुनाव आयोग खामोश है।

इलेक्शन कमीशन ऑफिस बना छावनी

हजरतगंज स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के घेराव की चेतावनी के बाद पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। RRF और PAC की तैनाती की गई। ऑफिस के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी, बावजूद इसके NSUI कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।

Back to top button