बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

पहले दो को मारी टक्कर, फिर एक को कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक ने सबसे पहले बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक मौके से भागने लगा और इसी दौरान एक अन्य युवक को भी कुचल दिया। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

18 किलोमीटर दूर फिर मचाया तांडव

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। करीब 20 मिनट बाद, लगभग 18 किलोमीटर दूर एक और बाइक को टक्कर मार दी। इस दूसरी घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के समय बोलेरो की रफ्तार करीब 120 किमी प्रति घंटा थी।

  • Related Posts

    पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

    Continue reading
    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

    गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *