नुसरत भरुचा की फिल्म ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

नुसरत भरूचा की हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म मराठी फिल्म ‘लापाछापी’ का हिंदी रीमेक है।फिल्म में नुसरत भरुचा ने एक प्रेग्नेंट की भूमिका निभाई है, जिसे छिपने के लिए मजबूर किया जाता है और वह एक डरावने घर में पहुंच जाती है।

विशाल फुरिया निर्देशित फिल्म छोरी में नुसरत भरूचा के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

विशाल फुरिया ने कहा, “छोरी एक विशिष्ट भारतीय कहानी है जो दर्शकों के सामने आने का इंतजार कर रही है। छोरी के साथ हमारा उद्देश्य इस डरावनी कहानी को फिल्म देखने वालों के एक व्यापक वर्ग तक ले जाना है और इस शैली के प्रशंसकों को पहले की तरह डरावनी अनुभव करने की अनुमति देना है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button